BREAKING

श्री साधुमागी आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म.सा. का महत्वपूर्ण आयाम “व्यसन मुक्त हो सारा देश” को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से "व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी" का आयोजन आज दिनांक 31 मई 2026 को विश्व तंबाकू दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर रेलवे स्टेशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share:

सेवा का एक ओर अध्याय "व्यसन मुक्ति"

रायपुर - श्री साधुमागी आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म.सा. का महत्वपूर्ण आयाम “व्यसन मुक्त हो सारा देश” को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन आज दिनांक 31 मई 2026 को विश्व तंबाकू दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर रेलवे स्टेशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन के दौरान व्यसन मुक्ति प्रभारी वरिष्ठ श्रावक श्री चम्पालाल जी गुंदेचा एवं युवा श्री उमेश जी सेठिया के द्वारा जानकारी दी गई कि लगभग 50 से अधिक लोगों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प पत्र भरा और लगभग 400 लोगो ने प्रदर्शनी के द्वारा व्यसन और मांसाहार से होने वाले नुकसान को समझा, यह समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही “अमृतम्” आयाम के अंतर्गत जल सेवा का कार्य भी रेलवे स्टेशन पर किया गया जो लगातार रायपुर शहर में विगत 1 माह से 6 अलग अलग जगह पर पानी की प्याऊ "अमृतम" के नाम से संचालित हो रही है एवं उपस्थित जनसमूह को जूस वितरण कर सेवा भावना का संदेश दिया गया।

विशेष तौर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सीनियर डीसीएम श्री अवधेश कुमार जी, सीएसएम श्री आर पी मंडल जी एवं DRUCC मेंबर श्री लोकेश चंद्रकांत जैन जी का सहयोग प्राप्त हुआ।

संघ से उपस्थित सदस्य गण अध्यक्ष श्री विजय जी मुथा, श्री विकास जी धाड़ीवाल, श्रीमती दक्षा देवी जी मुथा, श्रीमती फैंसी देवी जी गुंदेचा एवं युवा संघ से सामाजिक संयोजक श्री आदित्य जी सुराना, युवा संघ से मंत्री श्री जिनेश जी चौरड़िया, कोषाध्यक्ष श्री आदित्यमोहन जी पारख, युवा सदस्य भाई नवीन चौरड़िया, जयंत बाफना, सुशील दुग्गड़, पवन डागा, लाभेश बैद, एकाग्र नाहटा, मयंक भंसाली, अभिषेक सुराणा, गौरव सांखला, प्रणेश, मलय पारख, अजय सुखलेचा, आदि युवा साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

 श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ आप सभी का आपके सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

अमित सुराणा - अध्यक्ष 

श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर

Share:

Popular News