BREAKING

स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम एवं का सफल आयोजन।

Share:

रायपुर - स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट, रायपुर (छ.ग.) द्वारा ठाकरे चौक, रामकुंड स्थित मोहल्ला क्लास परिसर में नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि स्वर्ण प्राशन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित एवं बढ़ाने, शारीरिक एवं मानसिक विकास, स्मरण शक्ति तथा एकाग्रता को प्रोत्साहित करने में सहायक माना जाता है।

इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। संस्था द्वारा महिलाओं के सामाजिक एवं पारिवारिक योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

संस्था की संस्थापक श्रीमती अनिता लुनिया ने कहा कि स्वस्थ एवं संस्कारित बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं तथा महिलाओं का सम्मान समाज की प्रगति का आधार है। संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती सोनाली लुनिया, कार्यक्रम प्रभारी श्री वर्धमान जी चोपड़ा उपस्थित रहे।

विशेष सहयोग में डॉ. त्रिभुवन सिंह पावले एवं डॉ. वसी खान (हृदय रोग विशेषज्ञ) का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जे. एस. ठाकुर, मीना सुराणा, हर्षित चोपड़ा, यश तथा उत्तरा नायक सुशील सोनी का विशेष सहयोग रहा।

अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। 9644886666

"स्वस्थ बचपन – सशक्त समाज – समृद्ध रायपुर"

Share:

Popular News