BREAKING

मुमुक्षु सुश्री काजल नाहर का कवर्धा में दीक्षार्थी अभिनंदन कार्यक्रम।

Share:

कवर्धा - 19/07/26 - गाता पार (धमतरी)  की वैराग्यवती काजल नाहर का सकल जैन श्रीसंघ कवर्धा के तत्वावधान में आत्मीय अभिनंदन जैन मंदिर परिसर के चोपड़ा हाल में किया गया।

मुमुक्षु का वरघोड़ा वाद्य यंत्रों की गूंज एवं जय जय कार के नारों के साथ वर्धमान नगर स्थित श्री  मनीष कानूगा के निवास से निकला, जिसका समापन जैन मंदिर परिसर में हुआ। मार्गवर्ती क्षेत्र में श्रद्धालुओं का अभिवादन हाथ जोड़कर दीक्षार्थी काजल नाहर स्वीकार कर रही थी। अभिनंदन सभा का प्रारंभ सुश्री अनन्या श्रीश्रीमाल के मंगलाचरण से हुआ। उद्घघोषक की भूमिका का निर्वहन श्री गेन्दमल मोदी ने किया। ज्ञान बल्लभ महिला मंडल, शांति विजय महिला मंडल एवं समता महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री नेमीचंद श्रीश्रीमाल, जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक के पूर्व अध्यक्ष  श्री अजय टाटिया, CA सुश्री प्रतिष्ठा श्रीश्रीमाल आदि ने सफल संयमी जीवन की शुभकामनाएं दी। अभिनंदन पत्र का पठन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश श्री श्रीमाल ने किया।


स्वागत के प्रत्युत्तर में मुमुक्षु काजल ने कहा कि वस्तुत: यह अभिनंदन मेरा नहीं है। जिनकी अनन्य कृपा से मैं इस मार्ग में अग्रसर हो रही हूं, वे पूज्य आचार्य 1008 रामेश एवं गुरुणी  प्रवर ही इसके असल हकदार है। 4 सितंबर 2026 को बीकानेर (राजस्थान) में होने जा रही उनकी दीक्षा मे पधारने का आमंत्रण देते हुए शुभाशीष प्रदान करने की अपेक्षा सभी से व्यक्त की। विभिन्न मंडलों एवं व्यक्तिगत रूप से अनेक लोगों ने तिलक माला से उनका बहुमान किया। श्री मनीष कानूगा प्रायोजित स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share:

Popular News