कवर्धा - जैन श्री संघ कवर्धा एवं बरडीया परिवार के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है की आचार्य प्रवर अध्यात्म योगी परम पूज्य जिन महेंद्र सागर सुरि जी म. सा. उपाध्याय प्रवर परम पूज्य श्री मनीष सागर जी म सा के सुशिष्य स्थानीय माटी के सपूत, कवर्धा गौरव घोर तपस्वी परम पूज्य श्री पुण्यवर्धन सागर जी म सा श्रेणी तप की आराधना कर रहे हैं। यह एक ऐसा कठोर सीढ़ी नुमा तप है जिसमें सर्वप्रथम उपवास फिर 1-2, 1-2-3, 1-2-3-4, 1-2-3-4-5, 1-2-3-4-5-6, 1-2-3-4-5-6-7 क्रमशः पारना कर आगे की तपस्या आरंभ करनी होती है। इन 110 दिनों में उपवास के 83 दिन हुआ करते हैं।
अतीव प्रसन्नता की बात है परम पूज्य पुण्यवर्धन सागर जी महाराज साहब ने वर्तमान में मलकापुर (महाराष्ट्र) के ऐतिहासिक चातुर्मास में सिंघाड़ा प्रमुख परम पूज्य विराट सागर जी महाराज साहब के नेतृत्व में 26 जुलाई 2026 को यह श्रेणी तप को प्रारंभ कर लिया है, जिसका समापन 12 नवंबर 2026 को होना है।
आईये जिन शासन की ख्याति में चार चांद लगाने वाले इस तपश्चर्या को कर रहे मुनिराज प.पू. पुण्यवर्धन सागर जी म सा जिन पर हम सभी को नाज हैं उनकी तप की अनुमोदना कर हम भी पुण्य के सहभागी बने।