BREAKING

बिलासपुर में श्वेतांबर समाज का नेहरू नगर, जैन तेरापंथी का वैशाली नगर एवं स्थानकवासी का टिकरापारा में पर्वधिराज पर्युषण महापर्व 8 से 15 सितंबर तक होंगे ।

Share:

बिलासपुर - आत्माराधना का महान् पर्युषण महापर्व मंगलवार से आरंभ हो रहा है । जैन धर्म के बारे में विस्तार से प्रवचन देने के लिए जैन भवन टिकरापारा में तीन बहने अहमदाबाद से मीना बेन, राजूल बेन, मिशी बेन आ रहे हैं।  इस अवसर पर आत्मा शुद्धि की प्रेरणा देने हेतु वैशाली नगर में जैन श्वेतांबर तेरापंथी आचार्य श्री महाश्रमण जी की असीम कृपा से पर्युषण पर्व की आराधना विधिवत करवाने हेतु उपासिका लक्ष्मी मेहता एवं भाग्यश्री सूर्या का आगमन हुआ । श्वेतांबर समाज नेहरू नगर में प्रतिदिन कल्प सूत्र का वाचन शोभा मेहता एवं ज्योति चोपड़ा के द्वारा किया जाएगा। 

तेरापंथी जैन समाज का वैशाली नगर में

जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के सुरेंद्र मालू एवं चंद्र प्रकाश बोथरा ने बताया कि पर्युषण कार्यक्रम प्रातः 05:30 से प्रार्थना,  09:00 से प्रवचन मध्यान्ह 14:00 से तत्त्वज्ञान, धर्म परिचर्चा, जिज्ञासा समाधान, सायं 18:15 से गुरु वंदन और सायंकालीन प्रतिक्रमण एवं रात्रि 08:30 से प्रवचन होंगे। पर्युषण पर्व के 9 दिवस खादय संयम, स्वाध्याय दिवस, सामयिक दिवस, वाणी संयम दिवस, अणुव्रत चेतना दिवस, जाप दिवस, ध्यान दिवस एवं संवत्सरी महापर्व, क्षमापना दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। आराधना विधिवत करवाने हेतु उपासिका लक्ष्मी मेहता एवं भाग्यश्री सूर्या का आगमन हुआ । सभी कार्यक्रम  वैशाली नगर, मौसा जी के बगल वाली गली में निवासरत हुलास चंद  गोलछा के निवास में संपन्न होगा ।

श्वेतांबर समाज का नेहरू नगर में

श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष सुभाष श्रीश्रीमाल एवं रूपेश गोलछा ने बताया कि आठ दिनों तक सभी धार्मिक कार्यक्रम  ए-1 मेन रोड शाकुंतलम हाउस के बाजू नेहरू नगर में संपन्न होगा। इस पावन पर्व पर वीतराग भगवान की पक्षाल, स्नात्र एवं अष्टप्रकारी पूजा की जावेगी, साथ ही धार्मिक प्रवचन तथा भक्ति स्तवन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है कल्पसूत्र वाचन श्रीमती शोभा मेहता, श्रीमती ज्योति चोपड़ा द्वारा किया जायेगा। पर्युषण पर्व में कार्यक्रम भगवान की पशाल एवं पूजा प्रार्थना सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक धार्मिक प्रवचन कल्प सूत्र वाचन प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से, शनिवार को भगवान महावीर स्वामी जन्म वाचन 14 स्वप्नों की बोली, सांवत्सरिक प्रतिकमण मंगलवार शाम 4 बजे से,  प्रतिदिन स्तवन भक्ति एवं आरती तक रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक संपन्न होगी।

गुजराती जैन समाज का टिकरापारा

श्री दशाश्रीमाली स्थानकवासी जैन संघ टिकरापारा द्वारा जैन धर्म का महापर्व परिवाधिराज पर्यूषण महापर्व आज मंगलवार से शुरू हो रहा है। जिसकी तैयारी में पूरा समाज लगा हुआ है और इस पर्युषण महापर्व में धर्म की ज्ञान गंगा बहाने के लिए सुधर्म प्रचार मंडल अहमदाबाद द्वारा तीन बहनों को बिलासपुर आगमन हुआ।

बहन श्री मीना बेन, बहन श्री राजुल बेन, बहन श्री मिशी बेन अहमदाबाद से बिलासपुर पहुंची। लोग कहते हैं पर्युषण महापर्व जैनों द्वारा क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है तो मैं बताना चाहता हूं पर्यूषण महापर्व आपसी मनभेद, मतभेद और दुश्मनी को बुलाकर एक दूसरे से क्षमा याचना करने का पर्व है। यह पर्व त्याग की भावना सीखना है और क्षमा वीरस्य भूषणम का ज्ञान पड़ता है। यह पर्व तप तपस्या करना सीखना है यह पर्व शरीर के मन और तन को शुद्ध करने वाला पर्व है।

पर्युषण महापर्व मंगलवार से शुरू हो जिसमें सुबह 6:30 बजे से 7:30 तक भक्तांबर स्तुति, 9:00 बजे से 10:00 बजे तक अहमदाबाद से आई बहनों द्वारा धर्म ज्ञान के रूप में प्रवचन दिया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक एकासना तप के तपस्वियो को एक समय का भोजन कराया जाएगा । श्याम 6:00 बजे से प्रतिक्रमण किया जाएगा। इस प्रकार यह पर्यूषण पर्व 8 दिनों तक इसी तरह पूरा दिन भक्ति भाव से भगवान महावीर स्वामी का स्मरण करके मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष श्री भगवान दास सुतारिया ने समाज के सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि इस कार्यक्रम में सभी बढ़-चढ़के शामिल होकर तप त्याग के इस महापर्व को मनाएंगे।

Share:

Popular News