कवर्धा, 18 अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के संज्ञान के बाद जिला स्वाथ्य कार्यालय में अब जिला स्तर पर होने वाली कम्यूटर आपरेटर के पद संविदा भर्ती के लिए एक वर्षीय कोपा डिप्लोमा की मान्यता देने के लिए जिला स्वास्थ्य कार्यालय पत्र लिख कर मार्गदर्शन लेगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न पदों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया। कलेक्टर ने सामान्य प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जिलास्तर पर होने वाली भर्तियों के लिए उक्त दिशा-निर्देशों का पालन करें। अगर इस संबंध में विभाग द्वारा कोई अलग से दिशा-निर्देश आए है, तो ऐसी स्थिति में सामान्य प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए राज्य शासन से मार्गदर्शन लेने पत्राचार करें। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने समय सीमा की बैठक में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की समीक्षा भी की। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य जिला कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदित पदों में कम्यूटर ऑपरेटर के पद भी शामिल है। इसके लिए 12वीं उत्तीर्ण तथा एकवर्षीय कम्यूटर डिप्लोमा मांगा गया था। विभाग द्वारा जारी सूची में एक वर्षीय कोपा डिप्लोमा धारक आवेदकों को आपात्र कर दिया है। इस संबंध में आवेदनों ने कलेक्टर भेंट कर कोपा कम्यूटर एक वर्षीय डिप्लोमा को मान्यता देने के लिए आग्रह किया था। कलेक्टर श्री शर्मा ने आज समय सीमा बैठक में सबसे पहले इसी पर चर्चा करते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर ने इस संबंध में उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।