पंडरिया – आज दिनांक 27अप्रैल 2022 दिन बुधवार को पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ग्राम पंचायात रोहरा के आश्रित ग्राम – बिशेषरा विकासखण्ड पंडरिया में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ (सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य योजना लागत राशी 78.40 लाख रु.) के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि विकासखंड पंडरिया के ग्राम बिशेषरा के सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य के लिए क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसकी भूमिपूजन (लागत राशी 78.40 लाख रु.) किया गया। इस कार्यक्रम में नवीन जायसवाल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पंडरिया, तुकाराम चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती मिला चंद्रवंशी जनपद पंचायत सदस्य, गुरुदत्त विधायक प्रतिनिधि, मनीष शर्मा, अतुल बरगाह, श्रीमती सुशीला बांधवे सरपंच रोहरा, दिनेश पटेल उप सरपंच, विष्णु धुर्वे, राजेंद्र यादव, इतवारी, जीतेन्द्र, रामचरण, घनश्याम, श्रीमती शुसीला, रमेश, झड़ीराम, उदेराम, पंचू, बजरहा, महेतरु, रामकुमार, सहसराम, गन्नू निषाद, भोला, जयराम, तुलाराम, शम्भू, बीरेंद्र, अंगद, दुर्जन, महेंद्र, नसेमुद्दीन खान, दौलतराम, श्रीमती देविका, श्रीमती बिना धावलकर, बबलाश्री, पतीराम, भरतराम, रामदुलेश एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन व आसपास के लोग उपस्थित रहे।