विधायक निधि के मामले में जांच कमेटी ने की भ्रष्टाचार उजागर।
पंडरिया - पंडरिया के इतिहास में यह पहली घटना है कि किसी विधायक के द्वारा विकास कार्य के लिए दिए गए राशि में से इतने बड़े पैमाने पर गफलत हुई हो, और जांच कमेटी ने वित्तीय अनियमितता के पालन नहीं करने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुसंशा की गई है।
पंडरिया विधायक निधि की राशि 75 लाख 90 हज़ार रुपए से गलत तरीके यानि कि वित्तीय नियम का पालन नहीं करते हुए सोलर हाई मास्क लाइट जपनद पंडरिया के माध्यम से लगवाया गया था, जिसकी शिकायत हुई थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को सौंप दी।
जांच उपरांत पंडरिया SDM द्वारा 75लाख 90हजार रुपए की वसूली, तत्कालीन जनपद CEO बिना दीक्षित व नवीनदत्त भट्ट सहित ठेकेदार पर वित्तीय अनियमितता के लिए अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की अनुशंसा किए हैं, जो अपने आप में पंडरिया के इतिहास में यह पहली मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई होना बाकी है। इस शुक्षमता से जांच कराई जाए तो कई ऐसे रोचक तथ्य सामने आयेंगे, उस पर भी कार्रवाई हो सकती है। बहरहाल अब देखना ये है, कि जनपद पंचायत पंडरिया के जनप्रतिनिधियों ने इस मामले पर हल्ला मचा रखा था, जांच रिपोर्ट आने के बाद से क्या राजनीतिक बदलाव आता है। आरोपीगण इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।