BREAKING

माठपुर में 7 एकड़ भूमि का गेंहू फसल में आग लगाने से जलकर खाक, पुलिस थाना कुकदूर में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज।

Share:

*माठपुर में 7 एकड़ भूमि का गेंहू फसल में आग लगाने से जलकर खाक* पंडरिया मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम माठपुर निवासी जगदीश सतनामी के द्वारा अपने कोठार में 7 एकड़ ज़मीन की गेंहू फसल कटाई के बाद मिसाई के लिए लाकर रखे फसल में 29 अप्रैल 2022 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगने के कारण जलाकर राख होने की समाचार प्राप्त हुई है। परिवार के मुखिया माठपुर निवासी जगदीश सतनामी ने बताया कि 29 अप्रैल 2022 के दिन लगभग 1.30 बजे कोठार में 7 एकड़ जमीन की गेंहू फसल कटाई कर मसाई के लिए रखा गया था। जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गई है। जिससे मुझे लगभग 1 लाख 50 रुपए की नुकसान हुआ है, आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोठार में रखे गए हजारों रूपए के पैरा भी जलकर खाक हो गया है। बड़े बड़े पेंड भी झुलस गए हैं। फसल को बचाने ग्रामवासियों ने भी आग बुझाने में मेहनत की इतना ही नही दमकल की गाड़ी भी पहुंची थी, किन्तु फसल को नही बचाया जा सका है, लोगों के सहयोग से ट्रेक्टर-ट्राली को जलाने से बचा पाने में जगदीश सतनामी का परिवार सफल रहा है, जगदीश ने बताया मेरे पुत्र गौरीशंकर कुर्रे के द्वारा पुलिस थाना कूकदुर में सूचना रिपोर्ट लिखाया गया, पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है, फसल आग से जलने की जानकारी हल्का पटवारी को भी दे दिया गया है, पटवारी ने भी मौका पर पहुंचकर अपनी रिपोर्ट बना लेने की बात कही है। जगदीश ने बताया कि जमीन पर फसल बोंया गया है, उसकी फसल बीमा भी कराया है। आग लगने से नुकसान जो हुआ है, उसकी भरपाई के लिए शासन-प्रशासन से अधिकाधिक मुआवजा राशि जल्द देने की मांग की है, ताकि गरीब परिवार को संकट से उबरने का अवसर मिल सके।

Share:

Popular News