कवर्धा, 10 मई 2022। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज पंडरिया विकासखण्ड के कुंडा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, गौधन न्याय योजना और स्वथ्य जीवन को विशेष ध्यान में रखते हुए किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करने जैसे योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जानकारी ली। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने कुंडा के सप्ताहिक बाजार में संचालिम मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का अवलोकन किया। उन्होने हाट-बाजार क्लीनिक में उपलब्ध जैनरिक दवाईयों की उपलब्धता और नियमित रूप में स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले आमजनों की संख्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित करते हुए कहा वर्तमान में गर्मी का सीजन चल रहा है। लगातार तापमान भी बढ़ रहे है। लू जैसी गर्म हवाएं भी चल रही है। कलेक्टर ने ग्रीष्मऋतु को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य अमले को लू के बचाव और मौसमी बीमारियों के प्रभारी रोकथाम की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में जैनरिक दवाइंया हाट-बाजार क्लीनिक में रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले से हाट-बजार में आने वाले मरीजों की प्रकारों की जानकारी भी। यहां बताया गया कि मौसमी बीमारी एवं सामान्य बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादातर आते है। कलेक्टर ने कहा कि हाट-बाजार में आने वाले मरीजों की कॉउसिंग करें अगर किसी गंभीर बीमारी या लम्बे समय से किसी बीमारी से ग्रसित है तो ऐसे मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को रिफर करें। ऐसे मरीजों के बारे में उच्च अधिकारियों को आवश्यक रूप से जानकारी भी दें। निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम डीएल डाहिरे, स्वास्थ्य अधिकारी, कृषि उपसंचालक एम डड़सेना, जनपद सीईओ पन्नालाल धुर्वे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।