BREAKING

घायल व्यक्ति के इलाज में लापरवाही का आरोप, पंडरिया हॉस्पिटल में हंगामा, मौके पर पहुँची पुलिस।

Share:

[video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220527-WA0272.mp4"][/video]

           रामकुमार टण्डन, पंडरिया

पंडरिया - 20 वर्षीय मंजीत भास्कर पिता तुलाराम भास्कर ने पंडरिया सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के अभाव में दम तोड़ देने का आरोप परिजन लगा रहे हैं, माहौल हॉस्पिटल परिसर में खराब है। पुलिस प्रशासन भी गम्भीरता को देखते हुए पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 20 वर्षीय मंजीत भास्कर पिता तुलाराम भास्कर मोटर साइकिल में सवार होकर अपने घर से निकाला था, बीच रास्ते में इलाहाबाद बैंक के पास खुद गिर कर जख्मी हो गया, उसे उठाकर इलाज कराने पंडरिया अस्पताल लाया गया। दुर्घटना लगभग 12.00 बजे के आस-पास की बताया जा रहा है, घायल व्यक्ति की मृत्यु दोपहर 3.00 बजे हुई, अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के चलते मृत्यु होने का आरोप परिजन के लोग लगा रहें हैं। इलाज डॉ. लालचंद ध्रुव के द्वारा किया जा रहा था, मंजीत भास्कर को अस्पताल लाया गया था, उस समय हालत बहुत ज्यादा खराब नही लग रहा था। अंदरुनी चोट होने की अंदेशा पर एक्सरे कराने की सलाह दी गई, एक्सरे की राशि को लेकर कुछ विवाद हुआ है। अस्पताल प्रशासन का कहना राशि दुर्घटनाग्रस्त मरीज के तरफ से दिया जायेगा, किन्तु इलाज कराने आए परिजन स्मार्टकार्ड का हवाला देते रह गए, इसी दौरान मंजीत की तबीयत बिगड़ी गई, और अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इलाज से असंतुष्ट परिजन अस्पताल प्रशासन पर प्रापर इलाज नहीं मिलने के कारण मंजीत की मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नही हुआ है, अस्पताल के सामने बड़ी संख्या में भीड़ इक्कठा हो गई है। विवाद की स्थिति निर्मित होने की खबर पर पुलिस अस्पताल पहुंची हुई है, बहरहाल स्थिति शांत है।

Share:

Popular News