वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मी को हटाकर नियम विरुद्ध कनिष्ठ को दिया गया प्रभार, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश।
रामकुमार टण्डन, पंडरिया
कवर्धा - जिले के बोड़ला विकास खंड स्वास्थ्य विभाग में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए वरिष्ठ नियमित कर्मचारी के होते हुए भी नियम विरुद्ध संविदा कर्मी को प्रभारी दिए जाने का मामला सामने आया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर में पदस्थ वरिष्ठ नियमित कर्मचारी के होते हुए भी कनिष्क संविदा कर्मी को सेक्टर प्रभारी का प्रभार नियम विरुद्ध दिया गया है, जानकारी के अनुसार बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर संचालित है। इस केंद्र के अंतर्गत कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी को सेक्टर प्रभारी के पद से हटा कर संविदाकर्मी को सेक्टर प्रभारी बना दिया गया है, जो कि शासन के नियमों के विरुद्ध है। आजकल प्रभार लेने देने को लेकर सेवा राशि की भूमिका महत्वपूर्ण कड़ी बन गया है। इसकी चर्चा भी विभागीय कर्चारियों में हो रही है। कुछ उन कर्मचारियों की माने तो मामला मु्ख्यालय में नही रहने वाले कर्मचारी से वसूली कर उच्चाधिकारी को देना था, ऐसा करने पर अपनी असमर्थता जाहिर किया तो नाराज़ अधिकारी ने वरिष्ठ नियमित कर्मचारी को सेक्टर प्रभारी पद से हटाकर अपने मनपसंद संविदा कर्मी को सेक्टर प्रभारी का प्रभार दे दिया है, इस आरोप की सच्चाई जांच होने पर सामने आ सकती है।
एक स्वास्थ्य कर्मी ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि जब से यह संविदा कर्मी सेक्टर प्रभारी के प्रभार में आए हैं, तबसे मुख्यालय में नहीं रहने वाले लोगों से वसूली चालू हो गई है, और जो वसूली नहीं दिया जाता है, उसके वेतन पत्रक में अंकित करके उसका वेतन रोका जाता है, और जो वसूली दे देता है, उसे उनका नियमित वेतन दिया जा रहा है। इसलिए कर्मचारियों ने संविदा कर्मी को सेक्टर प्रभारी के पद से हटाकर किसी वरिष्ठ नियमित कर्मचारी को ही नियमानुसार सेक्टर प्रभारी का प्रभार दिया जाए इस बात पर बल दे रहे हैं, ऐसा नही किया गया तो कभी भी कर्मचारियों का गुस्सा प्रस्फुटित हो आंदोलन का सकल अख्तियार कर सकता है।