धारा 376 के आरोपी निलंबित कर्मी से लिया जा रहा पूर्ण कार्य, स्वास्थ्य विभाग का मामला।
रामकुमार टण्डन, पंडरिया
कवर्धा - इन दिनों अपनी अजीबो-गरीब कारनामे के लिये जिले के स्वास्थ्य विभाग सुर्खियों में है। रोज नये-नये मामले सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में नाम बदलकर निलंबित कर्मचारी से काम दिए जाने का अजीबोगरीब मामला स्वास्थ्य विभाग में सामने आया है।
जो जानकारी निकालकर सामने आई है। उसके अनुसार पंडरिया ब्लाक में पदस्थ आर एच ओ को कुछ दिनों पूर्व एक गम्भीर आपराधिक मामले में संलिप्तता होने के आरोप में महिला की शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया था। फिर भी उसका नाम बदलकर के उस कर्मचारी को हाटबाजार क्लीनिक योजना में ड्यूटी लगाया गया है। जबकि शासन के स्पष्ट नियमानुसार किसी भी निलंबित कर्मचारी को किसी प्रकार का विभागीय कार्य नहीं लिया जाता है, उस दौरान उसे केवल गुजारा भत्ता की पात्रता होती है, लेकिन इस कर्मचारी को नाम बदलकर के शासन को धोखे में रखने के लिए नाम बदलकर के उस कर्मचारी से काम लिया जा रहा है।
जिस तरह से अधिकारी द्वारा शासन नियमों की अवहेलना करते हुए तथा अपने अधिकारियों को अंधेरे में रख करके निलंबित कर्मचारी की ड्यूटी लगाने वाले अधिकारी को पद का दुरुपयोग किए जाने का दोषी मानते हुए उसे भी निलंबित किया जाना चाहिए, तथा निलम्बित कर्मचारी को भी निलंबित कर्मचारी का ड्यूटी लगाने वाले अधिकारी के साथ भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि जानते हुए भी ड्यूटी लगाकर आरोपी कर्मी से कार्य लिया गया है। ताकि भविष्य में कोई भी निलंबित कर्मचारी की ड्यूटी ना लगाई जा सके और नहीं निलंबित कर्मचारी द्वारा निलंबन अवधि में कोई पूर्णकालीन सेवा लिया जावे।