आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति निरस्त करने की मांग।
रामकुमार टण्डन
पंडरिया - सुदूर वनांचल क्षेत्र अविभाजित मध्यप्रदेश के सरहद पर बसे राष्ट्रपति के दतकपुत्रों ने अपने बच्चों की चिंता जाहिर करते हुए परियोजना कार्यालय कूकदुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी के आंगनबाड़ी केंद्र में नियुक्त कार्यकर्ता की नियुक्ति निरस्त करने की मांग ग्रामवासी पालक बैगा आदिवासी लोग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया के पास पहुंचकर किये हैं।
वर्तमान में ग्राम पंचायत पंडरीपानी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में जो कार्यकर्ता नियुक्ति की गई है, वह पूर्व में लिफड़ी में भी कार्यरत रही है, उस दौरान बैगा-आदिवासी बच्चों के साथ गलत व्यवहार नेतागिरी करने समय पर केंद्र में नहीं पहुंचने व खाद्य सामग्रियों का वितरण नहीं करने की शिकायत हुई थी, जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने के बाद उन्हें बर्खास्त निलंबित किया गया था, उसे फिर से पंडरीपानी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति दी गई है।
पालकगण पूर्व में उनके व्यवहार से भलीभांति परिचित है, इसलिए अपने बच्चों की देखभाल व भविष्य की चिंता जाहिर करते हुए जिला कलेक्टर सहित परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपाध्यक्ष तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया से नियुक्ति निरस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है, कि जिस कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई उसकी नियुक्ति निरस्त नही की गई, तो आंगनबाड़ी केंद्र में अपने बच्चों को अध्यापन पर नही भेेजेंगे।
अब देखने वाली बात ये है, कि प्रशासन बैगा आदिवासियों की शिकायत पर कितना गंभीरतापूर्वक लेते हुए कार्रवाई करती है।