BREAKING

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 10 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत वैष्णव समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

Share:

  कवर्धा, 04 जून 2022। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत वैष्णव समाज के लिए 10 लाख रूपए की राशि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने वैष्णव समाज के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, कलीम खान, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, सुनील साहू, उत्तम गोप, एल्डरमेन कौशल कौशिक, मुकंद माधव कश्यप, राजेश शुक्ला, राजकुमार तिवारी, प्रशांत परिहार, मनोज दुबे, गोरे चंद्रवंशी, बिहारी दास वैष्णव, विवेक वैष्णव, संतोष वैष्णव, धनराज दास वैष्णव, पुरूषोत्तम वैष्णव, मनोज वैष्णव सहित समाज के सदस्य, जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री श्री अकबर ने वैष्णव समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी वर्गो के हितों एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में अथक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव, गरीब, किसान, वनवासी से लेकर युवाओं और महिला समूहों के आर्थिक उत्थान के लिए योजना और कार्यक्रम बनाकर लाभ देने का प्रयास कर रही है। सभी समाजों के हितो और उसके सामाजिक उत्थान की दिशा में हम लागतार प्रयास कर रहे हैं और इसी तरह समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।

Share: