पंडरिया- संकुल केंद्र सोमनापुर नया में अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू एवम गुड़ाखू से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। संकुल प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि नशे के रुप में तंबाकू का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। जो शरीर में जाकर फेफड़ों को प्रभावित करता है। हार्टअटैक का सबसे बड़ा कारण भी नशा ही है। आज नशा को लोग फैशन समझ लिए है। नशे की शुरुवात किशोरावस्था से ही शुरू हो जाती है। समाज को नशामुक्त करने के लिए लोगो को जागरूक होना अति आवश्यक है। संकुल समन्वयक एस.पी.डडसेना ने कहा कि नशा नाश का जड़ है। नशा एक लत है। जिसको लेते रहने से बार बार खाने की इच्छा होती हैं। इस अवसर पर प्रधानपाठक पवन कुमार चांदसे, मालगुजार लहरे, कमल पटेल, रमेश बंजारे, पलटन राम, रामायण सिंह, उमाशंकर, सुनील श्रीवास्तव, राजाराम नेताम, गजेंद्र गांगुली, शिक्षक महेश जायसवाल, गणमान्य नागरिक एवम जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।