कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आज 5 जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत दुल्लापुर की सरपंच श्रीमती रूखमणी साहू संकुल समन्वयक सतीश तिवारी एवम पालक , स्टाफ द्वारा विद्यालय परिसर में अशोक, आम, बिही, पीपल, छायादार एवम फलदार पौधा रोपित किया गया। एवम बालिकाओ द्वारा पौधों की देख -रेख का संकल्प लिया गया, अधीक्षिका कामिनी जोशी द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवम विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों को जागरूक किया गया।