कवर्धा - विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रमेश शर्मा के साथ रेल्वे संघर्ष समिति अध्यक्ष आशीष जैन, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन रामकुमार टंडन छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो चीफ वेद लनारायण तिवारी शामिल हो वृक्षा रोपण किए हैं।
सरदार पटेल मैदान में जिले के कुछ विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ कर्मचारी, नगरीय निकाय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी के साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेबपोर्टल न्यूज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हो रैली के सकल में नगर के पटेल मैदान से निकालकर अम्बेडकर चौक, भारत माता, वीर स्तम्भ, सिग्नल चौक, गुरुनानक, महावीर स्वामी, आजाद, ऋषभदेव चौक होते हुए समनापुर पुल के पास पहुंचकर नदी किनारे सकरहा घात तक बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया है। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ परिषद के सदस्य, जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के अलावा पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेदसिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह व प्रशासनिक अमला भाग लिए हैं। आमतौर पर कुछ वर्षों से संकरी नदी बारिश के बाद सुख जाती है। इस वर्ष नदी जिर्णोधार में कार्य कराए जाने के बाद से सरोधा बांध का पानी लाकर भरा गया है। तब से ऐसा लगता है मानो नदी फिर से एक बार पुनर्जीवित हो गई है। आस-पास जलस्तर बड़ के साथ ही लोगों का काम नदी का पानी आने लगा है। लगातार हो रहे कटाव को रोकने के लिए रिटर्निंगवाल भी बनाया गया है। कुछ कमियों को ध्यान न दिया जाय तो शंकरी नदी का पानी इस समय भीषण गर्मी में भी आते-जाते जनमानस की आखों को ठंडक पहुंचा रही है। हालांकि की नदी में अभी बहुत काम करना बाकी है। पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व जनमानस का सहयोग रहा है। इसे देखकर लगता है कि ऐसे ही सहयोग आने वाला समय में मिलता रहा तो अच्छा परिणाम दे सकता है।
