पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गठित पीआईसी में शामिल की गई पार्षद श्रीमती जानकी डाहिरे ने आज इस्तीफा दे दिया है।
पीआईसी से इस्तीफा संबंधी हस्ताक्षरयुक्त लिखित सूचना मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को देकर पीआईसी में शामिल नहीं होने निर्णय लेकर सूचना पत्र सौंप दिया इस्तीफे के बाद अब नगर पंचायत पीआईसी की स्थाई समिति भंग हो गई है, इसके पूर्व वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद प्रिया मोनू गुप्ता वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद संतोष गोयल नगर पंचायत उपाध्यक्ष और तीजनबाई गेंदले वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद ने भी पीआईसी से अपना इस्तीफा नगर पंचायत सी एम ओ को सौंप दिया है, अब देखने वाली बात यह है, की नगर पंचायत अध्यक्ष पीआईसी गठन में किस पार्षदों को लेते हैं, या फिर कोरम के अभाव में सभी निर्णय परिषद में रखने अध्यक्ष मजबूर होते हैं, यह आने वाले वक्त बताएगा।
