BREAKING

निलंबित सरपंच जुगाबाई हुई बहाल, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर।

Share:

पंडरिया - अनियमितता की शिकायत पर 4 महीने पहले हुई, निलंबित महिला सरपंच फिर बहाल होने पर समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। ग्राम पंचायत डोमनपुर की महिला सरपंच श्रीमती जुगाबाई बघेल निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत कुछ पंच और ग्रामीण जन किए थे, जांच के दौरान प्रथमदृष्टा कमियों को देखते हुए जांच टीम ने रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, उसे आधार मानकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 1993 के प्रावोधन के तहत निलंबन किया था। पहले सचिव को बहाल जिला पंचायत कबीरधाम के द्वारा किया गया, फिर अशिक्षित बुजुर्ग महिला सरपंच श्रीमती जुगाबाई बघेल को आरोपपत्र के जवाब से संतुष्ट हो 07-06-2022 को निलंबित सरपंच को पत्र क्रमांक 1043 के हवाले से सरपंच पद पर बहाल करने का आदेश दिया गया है। सरपंच तत्काल प्रभार प्राप्त कर बैंक को जानकारी एस्पेसिमेंट सहित अन्य जानकारियां विभाग को दे दी गई है। सरपंच जुगाबाई की बहाली के बाद से निवास ग्राम डोमनपुर के अलावा आश्रित ग्राम में भी समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।

Share:

Popular News