BREAKING

सड़क निर्माण के लिए राशि जारी परन्तु ठेकेदार की मनमानी व अधिकारियों की लापरवाही से नही बनी सड़क।

Share:

कवर्धा - जोगी कांग्रेस के युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही से कार्य आदेश के 6 माह बाद भी रोड निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ नही हुआ, चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे गृह ग्राम परसवारा ब्लाक पंडरिया स्थित प्रधानमत्री सड़क योजना के तहत में मुख्य रोड से परसवारा बस्ती तक रोड का निर्माण कार्य हेतु वर्कआदेश दिनांक 22/12/2021 (ग्राम पहुच मार्ग पर लगे विभागीय बोर्ड के अनुसार) को जारी किया गया था, जिसकी कार्यपूर्णता की तिथि 6 माह दर्शायी गयी है, परन्तु आज दिनांक को 6 माह पूर्ण होने में 7 दिन ही शेष है, परन्तु उक्त रोड पर आज दिनांक तक कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। चंद्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता को जल्द ही सडक निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया है, साथ ही यह चेतावनी दी गई है, कि यदि कार्य प्रारंभ तिथि व पूर्ण तिथि के समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नही कराया गया तो ठेकेदार व आपके द्वारा शाशकीय कार्य में लापरवाही बरतने व ग्रामीणों के स्वक्ष व् सुंदर सड़क पर चलने के अधिकारों के हनन के FIR दर्ज कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, अस्वनी यदु, केवल चंद्रवंशी, चेतन वर्मा, मुकेश चंद्राकर, रंजीत वर्मा उपस्थित रहे।

Share:

Popular News