पंडरिया 29जून 2022। कृषि उपज मंडी समिति पंडरिया में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। संचालक कृषि विपणन, श्री भुवनेश यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा, जिला कबीरधाम की भारसाधक समिति में अध्यक्ष-डोमन मरकाम, उपाध्यक्ष-सुभाषपूरी गोस्वामी, सदस्य-राधेलाल अनंत, सीतराम पटेल, सुंदर साहू, योगेंद्र ठाकुर, मोहन देवांगन (व्यापारी प्रतिनिधि) की नियुक्ति की गई है।