BREAKING

मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ सड़क निर्माण कार्य गुड़वत्ताहिन होने की शिकायत।

Share:

 

                रामकुमार टण्डन

वर्षों पुरानी मांग पर सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ सड़क योजना अन्तर्गत बनवाई जारी है, किन्तु सड़क ठेकेदार के द्वारा गुड़वता युक्त मटेरियल से निर्माण कार्य नही किए जाने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया की गई है। ग्राम पंचायत बिसेसरा में मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत मुख्यालय तक मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ सड़क योजना की सड़क बनाई जा रही है, निर्माणकार्य के शुरुवात में ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री से घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। भूमिपूजन कार्य तीन से चार महीने हो गया है, आधे-अधूरे कार्य कर ठेकेदार छोड़ दिया है। जिससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को अध्यापन कार्य करने के लिए जाने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि सड़क निर्माण के साथ ही नाली निर्माण कार्य भी किया जाना है। शिकायत पर जांच कराने की आश्वासन दिया गया है। गुडवत्ताहिन निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत ठेकेदार को ग्रामीणों के द्वारा किया जा चुका है, किन्तु सड़क निर्माण ठेकेदार अनसुना कर रहा है। इसलिए हैरान परेशान ग्रामीणजन शंकरपुरी, रामचरण, इतवारी, कुलदीप, सखन, जितेंद्र, तुलसी, दिनेश, राजकुमार, अंगत पटेल, गोविंद सिंह, सतन्नद, विष्णु, पालनसिंह आदि ने उपस्थित हो घटिया निर्माण कार्य पर वैधानिक उचित कार्रवाई की मांग की है।

Share:

Popular News