कवर्धा - छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वाकांक्षी योजना नरवा, घुरवा, बारी केप तहत गौमुत्र की खरीदी कर राजस्व अभिवृद्धि कर किसानों व स्थानीय व्यवसायियों को समृद्ध करने का सुझाव कृषि व्यापारी आशीष अग्रवाल कवर्धा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2021 में भेजा गया था, जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने अमल करते हुए गौमुत्र की खरीदी प्रारंभ कर दिया है। राज्यहित को ध्यान रखते हुए किसान हित में सराहनीय कार्य के परिपेक्ष्य में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है । छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल यानी मयारू कका, दाऊ एक मिलनसार और संवेदनशील है, जो सदैव स्थानीय रोजगार, कृषि और पशुपालन में विविधता, विकास शीलता को बढ़ावा देने सजग रहते हैं, परिपेक्ष्य में अच्छा कार्य भी करके दिखा भी रहे हैं, जो व्यवहारिक तौर पर सफल होता दिख रहा है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी के आधार पर पत्राचार करने ने वाले आशीष अग्रवाल ने गौमुत्र की खरीदी सहकारी समिति, महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से करने का सुझाव दिया था, ताकि राज्य का राजस्व बढ़े, और स्थानीय किसान व व्यवसायी समृद्ध हों ऐसे इस आशय का पत्र राज्य शासन को लिखा था, और उक्त सुझाव को संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार के मुखिया और राज्य में कका के नाम से एक अलग पहचान बनाया है। व्यवहारिक क्रियान्वयन करते हुए लागु भी कर दिया गया है, जो अब पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कई स्थानों पर शुरू भी हो चुका है। यह निश्चय ही देश का पहला राज्य होगा जो इस तरीके से गोमुत्र को प्रोत्साहन दे रहा है, जो अपने आप में अभिनव पहल है।