BREAKING

गिरीश देवांगन के जन्मदिन पर कांग्रेस शिविर में संवर रहे मासूम बच्चों के विकृत चेहरे।

Share:

रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन के जन्मदिन पर कटे फ़टे होंठ व तालु के जन्मजात विकृति के बच्चों का परीक्षण ऑपरेशन शिविर का आयोजन कालड़ा बर्न व कास्मेटिक सेंटर में किया गया। कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में कटे फ़टे होंठ के बच्चों का परीक्षण डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया जावेगा, और बच्चों के होंठ तथा तालू में छिद्र का निःशुल्क ऑपरेशन किया जावेगा। कोरोना नियमों का पालन करते हुए सीमित मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है। शिविर में नोलिया बंजारा 5 वर्ष, कोमल वर्मा 8 वर्ष, पायल कंवर 9 वर्ष, उर्मिला 4 वर्ष, राहुल 10 माह, टोप्पो 4 वर्ष का सफल ऑपरेशन डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया। कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने कहा कि गिरीश देवांगन हँसमुख, मृदुभाषी, कुशल नेतृत्व व संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रहते हुए तत्कालीन अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संधर्ष किया था। कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री रवि घोष, अमरजीत चावला, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पारस चोपड़ा, के मार्गदर्शन में अभी तक इक्कीस हजार पांच सौ से ज्यादा विकलांगों को कृत्रिम पैर हाथ, ट्राइसिकल, कैलिपर्स, श्रवणयंत्र वैसाखी इत्यादि से लाभान्वित किया है। शिविर में कटे फ़टे होंठ के मरीजों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था प्रकोष्ठ द्वारा की गई है। शिविर में महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा, महावीर मालू , विजय भट्टाचार्य, मुकेश शाह, प्रकाश पुजारा, भावेश सोनी, की सक्रिय भूमिका है। आज गिरीश देवांगनजी के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर केक काटकर खुशी मनाई गई। महेन्द्र कोचर, डॉ सुनील कालड़ा, विजय चोपड़ा ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री देवांगनजी को जन्मदिन की बधाई दी।

Share: