पंडरिया - नगर पंचायत पांडातराई के अध्यक्ष फिरोज खान पर लगातार एक के बाद एक आरोपों की झड़ी लगते जा रहे हैं, प्रशासन को ठोस कार्रवाई नही कर पा रही है।
मुस्लिम बाहुल्य ग्राम पंचायत मझोली के महिला समूह को राशन दुकान दिलाने के नाम पर रुपया लेने का आरोप लगा है। मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित नागरिक ग्राम मझौली निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि आपके समूह को दुकान दिलाऊंगा कह कर ₹40,000/- ले लिया है। अब तक समूह को राशन दुकान आबंटन नही हुआ है। दुकान नहीं मिलने से नाराज़ समूह संचालन के जवाबदार मुखिया होने के नाते लिया गया राशि वापस लौटाने को कहा गया, किंतु अध्यक्ष फिरोज खान ने बहाना बनकर लिया गया, रकम वापस नही कर रहा है। प्रकरण की लिखित रिपोर्ट मोहम्मद रफीक ने थाना पांडातराई में पुलिस थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिया है।
रफीक ने अपने लिखित आवेदन में बताया है, कि उनकी बहू एवं अन्य सदस्यगण ग्राम मझौली में ताजुद्दीन औलिया खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति का संचालन करते हैं, पिछले वर्ष मझौली में राशन दुकान के लिए आवेदन मंगाए गए थे, दुकान का आवंटन तुम्हारी समिति को विधायक के अनुशंसा से दिलाऊंगा कहा गया, उसके लिए ₹ 50,000/- देने पड़ेंगे। करीब 14 माह पूर्व अपने घर में बुलाकर ₹40,000/- फिरोज ने ले लिया है। शेष ₹10,000/- कार्य होने पर देने की बात हुई थी।
मझौली की राशन दुकान अन्य समिति को आवंटित कर दी गई है। मैं अपने ₹40,000/- वापस लेने गया तो फिरोज खान देने से इंकार करते हुए दूसरे के माथे पर कलंक लगा रहा है, और कहता जिसके नाम राशि लिया गया है, उसी के पास जमा है, बताकर मेरे साथ धोखाधड़ी एवं ठगी की गई है, उक्त ठगी और धोखाधड़ी के खिलाफ अध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई ऊपर FIR दर्जकर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है।
यह समाचार शिकायत की कापी के आधार पर लिखा गया है। हम इसकी पुष्टि नही कर रहें हैं। सच्चाई जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
