BREAKING

पंडरिया कुकदूर सड़क मार्ग पर ग्राम बिरकोना निवासी सुननी धुर्वे का ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

Share:

पंडरिया - जानकारी के अनुसार पंडरिया कुकदूर सड़क मार्ग पर ग्राम बिरकोना बसा हुआ है, ग्राम बिरकोना के बीचो-बीच से पंडरिया कुकदूर सड़क मार्ग निकलती है। सुबह क़रीबन 5 बजे ट्रक क्रमांक CG O4 LC 7473 के तेज रफ्तार चालक की लापरवाही से सुनीबाई पति स्व बलवंतसिंह धुर्वे उम्र 56 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। छड़ भरी ट्रक रायपुर से बैढन ज़िला सीधी जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पंडरिया पुलिस मौक़े पर पहुँचकर ट्रक व ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है, शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दी। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर बसे इस गांव में आए दिन हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार इन हादसों से कोई सबक नहीं ले रहे हैं। न तो यहां संकेतक लगाए गए हैं, और न ही क्रॉसिंग पर गति अवरोधक निर्मित किए गए हैं, हर माह औसतन चार से पांच एक्सीडेंट यहां होते हैं। कई दुर्घटना में तो लोगों की जान तक जा चुकी हैं।

Share:

Popular News