BREAKING

कंझेटा में हरेली महोत्सव एवं गेड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए महेश चन्द्रवँशी।

Share:

पंडरिया - छत्तीसगढ़ीयो की पारंपरिक तिहार "हरेली महोत्सव" में ग्राम पंचायत कंझेटा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिंसमे छत्तीसगढ़ राज्य आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुये। हरेली के अवसर पर पंचायत स्तरीय गेड़ी एवं फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले को माननीय सदस्य द्वारा उचित इनाम दिया गया, सभा को संबोधित करते हुए महेश चंद्रवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी परंपराओं को पुनः जागृत करने का जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें हम सबको अपनी सहभागिता देना चाहिए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य दिनेश कोसरिया, छाया जिला पंचायत सदस्य कुलबुल , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंडा के अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर, गौतम शर्मा, संजू तिवारी, पालन बैस, ग्राम पंचायत सरपंच छोटूराम चंद्रवंशी रामावतार साहु, शिव गुप्ता, ग्राम पंचायत के पंचगण, ग्रामीण स्कूली छात्र एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Share:

Popular News