BREAKING

जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्षकल्याणक दिवस पर 1008 अट्ठम तप।

Share:

विश्व शान्ति व अहिंसा परमो धर्म की भावना से दस लाख नवकार महामंत्र का जाप।

रायपुर। जैन साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी की पावन प्रेरणा से पार्श्वनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक 3, 4 और 5 अगस्त को मनाया जाएगा व मोक्षकल्याणक के अवसर पर सामूहिक अट्ठम (तेला) किया जाएगा। देशभर में 1008 से ज्यादा और राजधानी रायपुर में परम पूज्य साध्वी श्री निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा परम पूज्य साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी म.सा. आदि ठाणा – 7 की पावन निश्रा में 108 अट्ठम किया जाएगा अट्ठम के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से लोगों ने अपना पंजीयन कराना शुरू कर दिया है। 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ जी ने नवकार महामंत्र जाप से जलते नाग नागिन के जोड़े का उद्धार किया था। पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर विश्व शांति और अहिंसा परमो धर्म की भावना के साथ अट्ठम तप करने वाले भाई बहन 10 लाख नवकार महामंत्र का जाप करेंगे।

Share:

Popular News