BREAKING

सहकारी समिति खैरझिटी नया (पंडरिया) में करीब 17 लाख रुपये का गबन का आरोप।

Share:

खैरझिटी नया सोयायटी प्रंबंधक पर करीब 17 लाख रुपये गबन के आरोप पर कार्यवाही की मांग व अपने खातों में दिखने वाले लोन की राशि को हटाने की कर रहे मांग। किसानों द्वारा राशि जमा करने के बाद भी समिति प्रबंधक द्वारा बैंक में राशि जमा नही कराया गया है। सहकारिता विभाग में इतना बड़ा भ्रस्टाचार आखिर किसके इसारो पर, 17 लाख रुपये किसानों से लेकर बैंक में जमा नही करने वालो पर कही सत्ता दल वालो का साथ तो नही यदि जल्द ही किसानों के द्वारा जमा की गई राशि को बैंक में जमा नही कराया गया तो किसानों के साथ मिलकर जोगी कांग्रेस करेगा उग्र आंदोलन- रवि चंद्रवंशी पंडरिया- सहकारिता विभाग में धान की शॉर्टेज दिखाकर गबन करना तो पुरानी बातें हो गई है, अब तो समिति प्रबंधक सीधा सीधा किसानों से पैसा लेकर गायब कर रहे हैं, जो कि स्पष्ट रूप से प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। जोगी कांग्रेस युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि खैरझिटी नया सहकारी समिति के लगभग 45 किसानों ने अपनी बकाया लोन का करीब 17 लाख रुपये तत्कालीन समिति प्रबंधक शत्रुहन चंद्राकर के पास जमा कराए, उंनको समिति प्रबंधक के द्वारा रसीद भी दिया गया, परन्तु आज की जब किसान खाद के लिए गए तब पता चलता है, कि उनका पिछला बकाया लोन है, खाद नही मिल पायेगा, किसानों ने बैंक जाकर चेक कराया, तो वास्तविक रूप में उन किसानों का पैसा बैंक में जमा नही हुआ है। चंद्रवंशी ने बताया कि आज किसानों को खाद नही दिया जा रहा है, उंनको डिफाल्टर घोषित किया जा रहा है, साथ ही किसानों के द्वारा दिये गए पूर्व में आवेदन पर के कोई कार्यवाही नही होने के कारण आज हम लोग जनचौपाल में किसानों के साथ पंडरिया SDM डहरिया जी तक अपनी बात व समस्या रखते हुए जल्द ही दोषी समिति प्रबंधक पर कार्यवाही व किसानों के पैसे की वसूली कर खाता क्लियर कराने की मांग किये है। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तत्काल तहसीलदार महोदय के नेतृत्व में जांच टीम बनाकर जांच कर कार्यवाही करने व किसानों को न्याय दिलाने का आस्वाशन दिए है। जनचौपाल में ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, मनीराम, नारायण, महेंद्र , राकेश कुमार, दिनेश चन्द्राकार, परमेश्वर, इंद्रपाल, जलेस्वर, भूपेंद्र, विनोद सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share:

Popular News