पंडरिया - थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली तेज रफ्तार वाहन चालाने से एक्सीडेंट फिर मृत्यु जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद निर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था, [video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220806-WA0126.mp4"][/video] आज दिनांक 06-08-2022 के शाम को यातायात संबंधित अभियान चलाया गया, जिसमें 12 नाबालिग मोटर सायकल के चालक व उनके साथ वालो को पकडा गया, उन नाबालिगो को यातायात नियमो का पालन करने व हेल्मेट न पहनने से होने वाली मृत्यु जैसे बडी दुर्घटना के संबंध में समझाईशे दिया गया, नाबालिग मोटर सायकल के चालको को उसके परिजनो को बुलाकर मोटर सायकल व नाबालिगो को परिजनो के सुपुर्द में दिया गया। व भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की हिदायते दी गई। पंडरिया पुलिस की यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।