BREAKING

गोल्ड़न लेडीज ग्रुप पंडरिया के द्वारा सावन उत्सव का भव्य् आयोजन किया गया :-

Share:

पंडरिया – नगर के गोल्ड़न लेडीज ग्रुप के द्वारा सावन उत्सव का आयोजन गुरुद्वारा भवन मे किया गया, जिसमे ग्रुप की सभी महिलाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम थीम के अनुसार रखा गया, जिसमे महिलाओ ने सोलह श्रृंगार किया और हरे रंग का ड्रेस कोड था, इस आयोजन मे विभिन्न तरह के प्रतियोगिता खेल का आयोजन के साथ सावन क्वीन, सोलह श्रृंगार सुंदरी, और टेलेंट राउंड मे नृत्य संगीत का भी आयोजन महिलाओ के बीच मे रखा गया, इस आयोजन के लिए गेस्ट श्रीमती आशा पाठक, श्रीमती मीनू छाबड़ा, श्रीमती सतनाम छाबड़ा रही। वही इस सम्पूर्ण प्रतियोगिता के लिए निर्णायक के रूप मे श्रीमती ममता शर्मा पार्षद व श्रीमती डिम्पल सलूजा रही, इस आयोजन मे सावन क्वीन के रूप मे श्रीमती उमा पाठक का चयन किया गया, और सोलह श्रृंगार के लिए श्रीमती स्मृति द्विवेदी व टेलेंट राउंड श्रीमती शैल बिसेन व 1 मिनट गेम मे श्रीमती अनिता शर्मा का चयन किया गया। इस आयोजन में श्रीमती रिचा छाबड़ा व श्रीमती प्रियंका छाबड़ा के टेलेंट के लिए निर्णायको के द्वारा विशेष प्रसंसा किया गया, इस प्रतियोगिता मे कुल 21 महिलाओ ने अपने कलाओ का प्रदर्शन किया, इस आयोजन को सफल वनाने मे श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, श्रीमती छाया ठाकुर, श्रीमती निमिता सिंह, श्रीमती नियति जायसवाल, श्रीमती इला पाठक, श्रीमती स्वीना छाबड़ा, श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव, श्रीमती ऋतू शुक्ला, श्रीमती सोनी शुक्ला, श्रीमति रेखा मिश्रा, श्रीमती भावना केशरवानी, उषा देवांगन ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। सम्पूर्ण आयोजन के लिये विशेष सहयोग इशिका शर्मा और आशी श्रीवास्तव का रहा, अंत मे अतिथियों के द्वारा सम्बोधन दिया गया, और इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान किया गया।

Share:

Popular News