BREAKING

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में करेंगे ध्वजारोहण।

Share:

कवर्धा, 10 अगस्त 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को कवर्धा में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कबीरधाम जिले के जिला मुख्यालय कवर्धा के पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण का मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। पश्चात् प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Share:

Popular News