कवर्धा, 10 अगस्त 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने जिला स्तर पर स्वीप कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए शासकीय, अशासकीय एवं सीएसओएस/एनजीओएस के अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी में समन्वयक के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। वहीं सदस्य के रूप में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला योजना समन्वयक, साक्षरता, सहायक संचालक जिला जनसंपर्क, संचालक नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस जिला संगठक, प्रचार्य पी.जी महाविद्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ईएलसी नोडल अधिकारी, अध्यक्ष युथ क्लब, जिला स्तर पर नियुक्त डिस्ट्रीक आईकन और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को नियुक्त किया है।