BREAKING

पण्डरिया का ऐतिहासिक दिन रहा भारत जोड़ो पद यात्रा रवि मानिकपुरी।

Share:

पंडरिया - देश में चल रहे भारत जोड़ो पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य आम लोगो तक जाकर उनके समस्याओं को सुनना और कांग्रेस के विचारधारा को उनके सामने रखकर लोगों की समस्याओं का निदान करना रहा है। आजादी की गौरव यात्रा भारत जोड़ो पदयात्रा के समापन में एनएसयूआई के छात्र नेता रवि मानिकपुरी ने कहा की आज का दिन पण्डरिया के लिए एक एतिहासिक दिन रहा हैं। भव्य तिरंगा रैली के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा पण्डरिया नगर में पहली बार निकाला गया, जो बहुत ही गौरव की बात है। लोगों की मन को लुभाती हुई राष्ट्रध्वज देशप्रेम के प्रति सदैव समर्पण की भावना को दर्शाता रहा है, तिरंगा ध्वज युवाओं में देश के प्रति कुछ कर गुजरने की जूनून का संचार करता है। प्रत्येक भारतवासियों की आन बान और शान हमारा तिरंगा ध्वज बचपन से लेकर अधेड़ होने तक हममे एक नई उमंग भर देता है। नीले आसमान के निचे लहराता हुआ यह हमारा राष्ट्रध्वज आसानी से नही मिला, भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए हमारे वीर सपूतों ने भारतभूमि पर अपना रक्त सींचकर नई पीढ़ी को एक नई सुबह दी है, मैं अपने देश की इस मिट्टी को प्रणाम करता हूँ। आज की पदयात्रा में श्रीमती ममता चन्द्राकर विधायक पंडरिया व नीलकण्ठ चंद्रवंशी अध्यक्ष, जिला काँग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष नविन जायसवाल पद यात्रा के प्रभारी रहे, सैकडों कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में, गौरकापा से अमलडीहा-कापादाह-बाघामुड़ा-किशुनगढ़-रमतला-मोहतरा से होते हुए पण्डरिया गांधी चौक घोघरापारा से सामुदायिक भवन लोरमी रोड पंडरिया में आमसभा के साथ समापन हुआ।

Share:

Popular News