BREAKING

जैन स्तूप, कोतवाली चौक, रायपुर में सकल जैन समाज द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव - महेन्द्र कोचर ने किया ध्वजारोहण।

Share:

रायपुर - आजादी के अमृत महोत्सव - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जैन स्तूप में राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागरजी म सा व श्री शांतिप्रिय सागरजी म सा की पावन निश्रा में सकल जैन समाज की उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागरजी म सा ने उपस्थित जनसमुदाय को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी व जनों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। ललितप्रभ सागरजी ने कहा कि कचरा इधर उधर न फेंके, जैसे अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, वैसे ही भारत माँ की धरती को स्वच्छ रखें। श्री शांतिप्रिय सागरजी ने आजादी के लिए परमात्मा को वन्दन माथे पर चंदन सबका अभिनंदन के भाव व्यक्त किए व अंत मे मांगलिक प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा, कमल भंसाली, महासचिव मनोज कोठारी, निवृतमान महासचिव चन्द्रेश शाह, कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी, कार्यक्रम प्रभारी महावीर मालू , महावीर कोचर, समस्त श्रीसंघों के पदाधिकारीगण सर्वश्री विजय कांकरिया, अभय भंसाली, तिलोक बरड़िया, उज्जवल झाबक, हेमू गोलछा, गौतमजी गोलेछा, देवकुमार जैन, नरेन्द्र जैन गुरुकृपा, संजय जैन, अनिल जैन, राजेश रंजन, लोकेश जैन, संजय क़ानूगा, सुरेश भंसाली, हरीश डागा, दीपचंद कोटड़िया, विमल मालू , उपस्थित थे।  

Share:

Popular News