BREAKING

नेऊर में एम्बिशन व सनराइज स्कुल की बसो में टक्कर, बच्चों को मामूली चोट

Share:

पंडरिया - प्राप्त जानकारों के अनुसार आज सुबह नेऊर के पास 2 स्कूली बसों में टक्कर हुई है, दोनो ही बसे ज्यादा गति थी, मोड़ पर घटना हुई व एम्बिशन की बस 2 बार पलटी खाकर नीचे गिर गई है। बस में 7-8 बच्चे सवार थे, उन्हें मामूली चोटें आने की जानकारी है, गाड़ियां बहुत पुरानी बताई जा रही है, ये भी एक कारण हो सकता है घटना का, फिलहाल मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने का लग रहा है। यहाँ पर देखना होंगा की क्या स्कूली बस का परिवहन विभाग द्वारा वार्षिक परीक्षण/निरीक्षण किया गया था कि नही बस चलने की स्थिति में है कि नहीं, चालकों ने लापरवाही पूर्वक बस को चलाया या स्कूल बस के गति सीमा से अधिक स्पीड से बस चलाया जा रहा था। इन सबकी जांच होना अतिआवश्यक है, पालकगण तो अपने बच्चों को स्कूल प्रबंघन के भरोसे छोड़ते है, स्कूल प्रबंघन की जिम्मेदारी बनती है की सतर्कता बरते। वही पिछले दिनों एक स्कूल में टीचर के द्वारा छात्रा के साथ मारपीट की बात सामने आई थी, जिस पर पुलिस जाँच जारी है, फिलहाल दोनो मामले में स्कूल प्रबंघन की जिम्मेदारी तय होनी चाहिये।  

Share:

Popular News