कवर्धा, 16 अगस्त 2022। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा कृषक संगोष्ठी, कृषक सेमीनार, रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान किया गया। जिसमें कबीरधाम जिले के कृषक सक्रिय रूप से सहभागी रहे। विगत दिनों भोरमदेव कृषि महाविद्यालय, कवर्धा के छात्र-छात्राओं द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा परिसर से ग्राम नेवारी तक हर घर तिरंगा रैली निकालकर जागरूकता अभियान किया गया।