BREAKING

पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई पुण्यतिथि में शामिल हुए भाजपाई।

Share:

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी कवर्धा जिला ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने अपने सम्बोधन करते हुए अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए नमन किया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी हर दिलो के धड़कन रहे प्रधानमंत्री सड़क मार्ग गांव गांव तक पहुचाने का कार्य यादगार बना रहेगा। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अशोक साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, रामकुमार भट्ट जिला पंचायत सदस्य, नितेश अग्रवाल, संतोष पटेल, देवकुमारी चंद्रवंशी, चंदप्रकाश चंद्रवंशी, भुनेश्वर चन्द्राकर, बलुक चंद्रवंशी, पीयूष टाटिया, रिंकेश वैष्णव, शिवकुमार चंद्रवंशी, मयंक गुप्ता, मुकेश सेन, योगेश महाजन, सभी भाजपा के वरिष्ठ नेतागण सामिल रहे।

Share:

Popular News