पंडरिया - देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वतंत्रता दिवस पर पंडरिया नगर के हृदय स्थल गांधी चौक पर भव्या महिला ग्रुप पंडरिया द्वारा एक दीप देश की एकता और अखंडता के नाम कार्यक्रम के माध्यम से देश की आजादी में शहीद हुए वीर शहीदों को याद करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारी संघ के सदस्यों, कर्मचारी, अधिकारी एवं भव्या ग्रुप की महिलाओं और उनके परिवारों और उपस्थित नारी शक्तियों के द्वारा भारत माता की भव्य आरती के साथ देश की एकता और अखंडता के नाम एक एक दीप प्रज्वलित किया गया।
इस कार्यक्रम में सांसद महोदय श्री संतोष पांडे भी पंडरिया दौरे के दौरान कार्यक्रम की सराहना और प्रोत्साहन करते हुए शामिल होकर भारत माता की भव्य आरती से कार्यक्रम की शुरुआत कर एक दीप देश की और एकता और अखंडता के नाम प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भव्या महिला ग्रुप की सदस्या श्रीमती अर्चना सिंह ने भव्या महिला ग्रुप द्वारा किए गए सामाजिक, धार्मिक कार्यों की जानकारी प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में माननीय सांसद महोदय ने भव्या ग्रुप की महिलाओं को इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। भव्या ग्रुप की ओर से कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ग्रुप की सदस्या श्रीमती शैल बिसेन ने किया।
यहां यह बताना लाजमी होगा कि पंडरिया नगर में भव्या महिला ग्रुप द्वारा विगत दो वर्षो से प्रमुख अवसरों पर धार्मिक आयोजनों के साथ अनेक सामाजिक कार्य किए गए है जिसमें प्रमुख रूप से नवरात्रि उत्सव, हनुमान जन्मोत्सव, रक्तदान, योग शिविर वनांचल क्षेत्र में वस्त्रदान, वृक्षारोपण, महिला सावनमिलन, वृद्ध आश्रम में सहयोग आदि है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन रवि श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, जनपद सदस्य पारस बंगानी, कांग्रेस युवा महासचिव मनीष शर्मा, व्यापारी संघ अध्यक्ष संतोष जैन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जल्लू साहू, नंदकिशोर पांडे, चन्द्रकुमार सोनी, पदमराज टण्डन, रवीश ठाकुर, कल्याण सिंह, सुरजीत सलूजा, शिव श्रीवास्तव, योगेश शर्मा, कृष्णचन्द्र द्विवेदी के साथ ही भव्या महिला ग्रुप की श्रीमती उर्वशी चंद्रवंशी, शैल बिसेन, अर्चना सिंह, प्रज्ञा सिंह, यशोदा सोनी, श्वेता श्रीवास्तव, कुसुम साहू, सोनिया बरगाह एवं स्वच्छता दीदी, नगरपंचायत की महिला टीम एवं पंडरिया की सम्मानीय महिला शक्ति आदि सभी उपस्थित रही।