BREAKING

पंडरिया कॉलेज में भवन की कमी, MSC की क्लास व अन्य मांगों को लेकर ABVP ने ज्ञापन सौपा।

Share:

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पंडरिया के द्वारा सचिव उच्चशिक्षा विभाग के नाम महाविद्यालय के प्राचार्य इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मदनलाल कश्यप को ज्ञापन सौंपा छात्र नेता राकेश चंद्रकार ने बताया, कि पंडरिया में बीएससी में लगभग हर वर्ष 250 छात्र पढ़ कर निकलते हैं, और एमएससी के लिए दूर-दूर भटकते हैं, इसके वजह से पंडरिया के छात्र एमएससी नहीं कर पा रहे हैं, और पंडरिया में कॉलेज भवन की भी कमी है। लगभग 1200 छात्र रेगुलर पढाई कर रहे है, हम सभी का यह प्रमुख मांग है, कि यह तो मांग बहुत जरूरी है, और यह मांग महोदय से निवेदन है, कि जल्द से जल्द पूरा करने की कृपा करें प्राचार्य महोदय ने आश्वासन दिया है, कि आपका ज्ञापन सचिव उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया जाएगा। ज्ञापन देने वाले में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य गीता राम, नगरमंत्री कृष्ण साहू, गुलशन चंद्रवंशी, विलास, श्रवण, शशांक शर्मा, संदीप साहू, समीर शर्मा, दीपक, संदीप यादव चंद्रकुमार, पुरुषोत्तम, किशन साहू, सालिक साहू, अभिलाष दानी, भूमेश्वर चन्दन, वीरेंद, भुनेश्वर साहू उपस्थित थे।

Share:

Popular News