पंडरिया :- अजान शिक्षा समिति पांडातराई के द्वारा संचालित डिवाइन पब्लिक स्कूल पांडातराई के संचालकों एवं भूमि किरायादाता द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासन से फर्जीवाड़ा करने की शिकायत नगर पंचायत पांडातराई के नागरिकों एवं पार्षदों द्वारा दिनांक 8.6.22 एवं 6.7.22 को कलेक्टर कवर्धा, एवं जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा को की गई थी, जिसकी जांच कलेक्टर कबीरधाम के पत्र क्रमांक 5643 के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशन में तहसीलदार पंडरिया एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रुप से की गई, जिसमें फर्जीवाड़ा की शिकायत सही पाई गई, और डिवाइन पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की अनुशंसा जिला कलेक्टर कबीरधाम को की गई है।
स्मरण रहे कि शिकायती पत्र में यह शिकायत की गई थी, की बोधनदास कोटवार पांडातराई को जीवन यापन के लिए शासकीय भूमि 191/2 शासन द्वारा प्रदान की गई है, उस पर अजान शिक्षण समिति के दो सदस्यों के द्वारा उक्त वर्णित भूमि पर बेजा कब्जाकर पक्का मकान बनवाकर डिवाइन पब्लिक स्कूल संचालित किया जा रहा है, और शासन की आंखों में धूल झोंककर योजनाबद्ध तरीके से किरायादाता से फर्जी किरायानामा स्टांप पेपर में लिखवाकर नोटरी कराकर वर्ष 2015 से स्कूल का संचालन किया जा रहा है, और फर्जी दस्तावेजों को जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के कार्यालय में जमाकर मान्यता ली गई है, इस फर्जीवाड़े की जांच 3 विभागों टी आई पुलिस थाना पांडातराई एवं जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के द्वारा अत्यंत ही मंदगति से की जा रही है, जबकि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया के द्वारा जांच पूर्ण कर ली गई है, शिकायतकर्ता ने फर्जीवाड़े में शामिल संचालकों एवं भूमि किरायादाता के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराधिक मामला दर्ज स्कूल की मान्यता रद्द किया जाना चाहिए, इस आशय की शिकायत हुई थी।
नगर पंचायत पांडातराई में विरोधियों में जश्न का माहौल दिखता है, नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ राजनीतिक संकट काफी समय से चल रहा है, राजनीतिक विरोधी लगातार दांवपेंच में लगे हुवे है, सत्तापक्ष का लाभ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से अध्यक्ष को मिल रहा है, इस बात से भी इन्कार नही किया जा सकता, किंतु विरोधी भी सत्तापक्ष से ही जुड़े हुवे है, राजनेतागण भी इस मामले में राजनीति करने में कोई परहेज नही कर रहे है, ज्ञात हो कि डिवाइन पब्लिक स्कूल का संचालन फिरोज खान परिवार के द्वारा किया जा रहा है।