रायपुर - युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञाजी, समणी करुणा प्रज्ञाजी, समणी सुमन प्रज्ञाजी के सान्निध्य में उनके निर्देशन व मार्गदर्शन में निर्मित भव्य नाट्य प्रस्तुति "स्वर्ग में एक ही सीट खाली है", ज्ञानवर्धक रोचक प्रेरणादायक धर्म मार्ग की ओर ले जाने वाली नाट्य प्रस्तुति दिनांक 21अगस्त 2022, रविवार तेरापंथ अमोलक में किया गया।
साथ ही तेरापंथ कन्या मंडल, रायपुर द्वारा आचार्य श्री भिक्षु के दृष्टांग पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हो सकी, कार्यक्रम के अंत में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर द्वारा श्री कन्हैयालाल पवन कुमार जी फलोदिया के सहयोग से समणी वृंन्द के सान्निध्य में आयोजित स्वामी भीखणजी प्रश्नपत्र प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सामुहिक एकासन में एकासन करने वाले ज्ञानार्थीयों व नाट्य प्रस्तुति में सहभागी कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
