पंडरिया - सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में किसानों को अपनी खून पसीने से उगाई गई गन्ने को कारखाना में बेचे 8 माह हो गये परन्तु किसानों के हाथ आज भी खाली है, हर रोज यही उम्मीद में जीते है कि आज नही तो कल हमे गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा परन्तु आज 8 महीने बीत जाने के बाद भी करीब 5000 किसानों के 25 करोड़ रुपये कारखाना प्रबंधन द्वारा किसानों के देने बाकी है।
जोगी कांग्रेस के नेतृत्व में पंडरिया छेत्र के सैकड़ो किसानों के द्वारा रैली निकालते हुए पंडरिया विधायक के निवास जाने को निकले ही थे कि पुलिस द्वारा बीच रास्ते पर ही बैरिगेटिंग कर किसानों को रास्ते पर ही रोक दिया कहाँ पर जोगी कांग्रेस के नेताओ व पुलिस में जमकर झूमाझटकी देखने को मिला।फिर गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए बीच सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे।
पंडरिया छेत्र में किसान हित में सदैव सक्रिय जोगी कांग्रेस युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे पंडरिया छेत्र के किसानों का दुर्भाग्य है कि किसानों ने जिस उम्मीद से सरकार बनाई थी आज वही सरकार व सरकार के अंग विधायक मैडम द्वारा किसानों को खून के आंसू रुला रहे हैं, अपना फसल बेचने के 8 महीने बाद आज किसानों को पंडरिया में गन्ना बेचकर कवर्धा में निवासरत विधायक से भुगतान के लिए गुहार लगाना सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।
रवि चंद्रवंशी ने विधायक मैडम पर निरंकुशता का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में दो कारखाना है, जिसमे एक कवर्धा विधायक व मंत्री अकबर जी के छेत्र में आता है, उसमें का शत प्रतिशत भुगतान 3 महीने पहले से हो चुका है, परन्तु जो कारखाना विधायक महोदया के छेत्र में आता है, वहाँ के किसान आज 8 महीनों बाद भी भुगतान की राह तक रहे हैं, जो कि विधायक की निरंकुशता को दर्शाता है, ऐसे में विधायक जी या तो मुख्यमंत्री जी से मिलकर किसानों को तत्काल भुगतान कराए नही तो तत्काल अपने पद से ईस्तीफा दे देवे।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, अस्वनी यदु, केवल चंद्रवंशी, रंजीत चेतन वर्मा, मुकेश चंद्राकर, हीरो जांगड़े, जलेस्वर खूंटे, मुकेश चंद्राकर, शुशील, कामता चंद्रवंशी, मोती टेकाम, गोरेलाल पटेल, राधेश्याम, सुखचंद, लल्लू, सिसुपाल, आफताब राजा, भूपेंद्र, विजय, मिलेउ सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।