कवर्धा, 25 अगस्त 2022। पंडरिया तहसील के ग्राम बिनौरी निवासी दिव्यांग श्री मानिकलाल ने जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर श्री महोबे ने उनकी समस्याओं को तत्काल संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अरविन्द कुमार सोनी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिव्यांग श्री मानिकलाल को व्हीलचेयर प्रदान किया। व्हीलचेयर श्री मानिकलाल के चेहरे में खुशी छा गई। उन्होंने व्हीलचेयर मिलने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग होने के कारण दैनिक जीवन में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर को समस्या के बारे में जानकारी देते ही तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि व्हीलचेयर मिलने से अब उसकों कठिनाईयों का सामना करना नहीं पड़ेगा।