BREAKING

बैगा समाज के अध्यक्ष पर लगा शारीरिक शोषण का गम्भीर आरोप।

Share:

कवर्धा :- इन दिनों कवर्धा जिले के बैगाओं के बीच सामाजिक विवाद ने राजनीतिक रूप लेे लिया है। नेता लोग वोट बैंक के चलते अपने समर्थक को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वहीं अध्यक्ष पद की लड़ाई बनाम वर्चस्व की लड़ाई बन गई है। दो पक्ष में अध्यक्ष पद को लेकर शह-मात का शुरू हो गया है, दोनों पक्ष कवर्धा जिले के निवासी हैं। इसी बीच अमनिया में रहने वाले आदिम जाति बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष इतवारी मछिया बैगा का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने इतवारी पर गम्भीर आरोप लगाया सामने आई है। महिला वर्तमान में मध्यप्रदेश में निवास करती है। डिंडोरी के समनापुर थाने में इतवारी मछिया की शिकायत करते हुए लिखित आवेदन सौंपा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि लगभग 15 वर्ष पहले उनकी शादी इतवारी मछिया से हुई थी, शुरुवाती दिनों में सब ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद मछिया के परिवार द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा, उन्हें शारीरिक मारपीट के साथ-साथ मानसिक यातनाएं भी पहुंचाई गई। आवेदन में जिक्र है, कि उनके पति व उनके परिवार द्वारा जान से मारने की कोशिश भी की गई व लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने आगे थाने में शिकायत करते हुए लिखा है, इतवारी मछिया के कहने पर उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा तेजाब डालने की कोशिश भी की गई, जान बचाने के लिए वह छत्तीसगढ़ में अपने पति के गांव से भाग छुप-छुपकर जीवन यापन करते फिर रही है, उनका इतवारी मछिया के साथ का एक छोटा बच्चा भी है, जो उनके ही साथ रहता है, उसे भी हमेशा खतरा बना रहता है, पिछले 15 वर्षों से उनके पति मछिया के द्वारा शोषण किये जाने का आरोप भी लगाया गया है, पीड़िता ने आवेदन में मामला दर्ज करने की अपील करते हुए ये भी लिखा है, कि अगर भविष्य में उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी अथवा जान-माल की हानि पहुंचती है, तो उसके जिम्मेदार इतवारी मछिया होंगे। इस तरह न्याय की गुहार लगाते हुए मछिया पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।

Share:

Popular News