कवर्धा 29 अगस्त 2022। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस में राष्ट्रीय खेल दिवस का प्रातः 9 बजे से आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पिट्ठुल एवं हॉकी मैच का शुभारंभ और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। खेल दिवस के समापन में प्रथम एवं द्वितीय खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह द्वारा प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एन.के वर्मा एवं हॉकी अध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी उपस्थित थे।
