जनदर्शन पर पुलिस कप्तान पहुंचे थाना तरेगांव जंगल, वनांचलवासियों ने किया आत्मीय स्वागत।
ग्राम खेल समिति के गठन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, अधिकारों के संबंध में दी जा रही विस्तार जानकारी।
व्हाट्सएप नंबर-9479254954 पर अपनी समस्याएं एवं सुझाव भेजे।
कवर्धा :- जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तरेगांव जंगल उप. निरीक्षक युवराज साहू के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली मे दिनांक-30.08.2022 को साप्ताहिक बाजार के दिन आमजनों को जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं से अवगत होकर जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला स्वयं उपस्थित हुये, जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को अपने बीच पाकर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम वासियों ग्राम खेल के सदस्यों के द्वारा अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये पुलिस अधीक्षक एवं टीम का पुष्पमाला पहनाकर उत्साह पूर्वक बैगा नित्य की प्रस्तुति देते हुए भव्य स्वागत करते हुए मंच में बैठाया गया।
पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम में पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित वनांचल ग्रामवासियों का पुलिस के प्रति प्रेम व आत्मीयता को देखते हुये समस्त ग्राम वासियों का उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए स्वागत अभिनंदन करते हुए जानकारी दिया गया कि कबीरधाम जिले के समस्त थाना एवं चौकी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन पुलिस टीम के द्वारा आमजनों के बीच जाकर जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस जनदर्शन चलित थाना अभिव्यक्ति कार्यक्रम पुलिस मितान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तत्वों पर पूर्णता लगाम लगाने जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्र के ग्रामवासी आम जनों को उनके अधिकारों की जानकारी तथा साइबर अपराध, ठगी, लूट आदि से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक करना है कहा गया।
ग्राम दलदली के पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्रामवासी महिला पुरुष एवं बालक बालिकाओं को यदि क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या चाहे वह किसी भी विभाग से संबंधित हो बताने कहा गया, जिस पर ग्राम वासियों के द्वारा कुछ आवेदनपत्र पुलिस अधीक्षक के सामने प्रस्तुत किया गया जिन्हें पुलिस कप्तान के द्वारा तत्काल संबंधित विभाग को भेजकर आवेदकों को जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया, साथ ही पुलिस से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो बेझिझक होकर बताने कहा गया, जिस पर ग्राम वासियों के द्वारा ग्राम तरेगांव जंगल पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए किसी भी प्रकार की पुलिस से संबंधित समस्या या शिकायत का होना नहीं बताया गया।
जनदर्शन में उपस्थित युवक युवक-युवतियों एवं बालक बालिकाओं से उनकी शिक्षा के संबंध में जानकारी लिया गया जिस पर कुछ बालक बालिकाओं के द्वारा पढ़ाई छोड़ने की बात बताई गई जिस पर पुलिस कप्तान के द्वारा उक्त बालक बालिकाओं को जानकारी दिया गया कि कबीरधाम पुलिस के द्वारा निशुल्क कक्षा पांचवी, कक्षा दसवीं, कक्षा बारहवीं के ओपन परीक्षा का फार्म भरवाया जायेगा, यदि आप में से कोई आर्थिक या पारिवारिक कारणों से पढ़ाई से वंचित हो गये हैं, तो उनके लिए शिक्षण सामग्री स्कूल ड्रेस आदि पुलिस टीम के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कर ओपन परीक्षा का फॉर्म भरवाया जाना है। जिसका आप सब लाभ ले सकते हैं, कह कर जानकारी दिया गया कि पूर्व वर्ष में लगभग 200 बच्चों को कक्षा दसवीं, कक्षा बारहवीं, ओपन परीक्षा फार्म भरवाया गया था, जिसमें 170 छात्र छात्राओं के द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण कर ली गई है। जिले में कोई भी शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए दुरस्त वनांचल ग्राम में कुल 08 स्कूल तथा 03 कोचिंग क्लास कबीरधाम पुलिस के द्वारा संचालित है।

नव युवक-युवतियों के लिए जो अपनी शिक्षा कंप्लीट कर चुके हैं, या कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षायें पास कर चुके हैं। ऐसे युवक युवती अभ्यर्थियों को विभिन्न भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग क्लास इंडोर आउटडोर प्रशिक्षण फोर्स एकेडमी के माध्यम से दिया जा रहा है। जिसमें जिला बल, आइ.टी.बी.पी., एस.एस.बी. इंडियन आर्मी, एस.आई., एवं पी.एस.सी. की तैयारी भी कराई जा रही है, जिसमें प्रशिक्षणरत 500 से अधिक अभ्यर्थी युवक-युवतियों के द्वारा रोजगार प्राप्त किया जा चुका है। उक्त संस्थान में ग्राम के कोई भी नव युवक युवती जो पुलिस बल आदि में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, वे बेझिझक होकर कवर्धा आ सकते हैं, जिन्हें विभिन्न भर्ती का प्रशिक्षण निशुल्क कराया जायेगा कहा गया।
ग्राम खेल समिति के गठन के विषय में जानकारी देते हुए कहा गया कि गांव गांव में खेल समिति का गठन करने का उद्देश्य केवल ग्राम में छुपे हुये ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक बेहतर अवसर देना है, जिसके माध्यम से खिलाड़ी अपनी एक अलग पहचान बना कर अपने गांव एवं जिले का नाम रोशन करें, खिलाड़ी हमेशा खेल भावना से खेल खेलते हैं, ना की वे किसी जात पात धर्म या मजहब के आधार पर टीम का चयन करते हैं। खिलाड़ी हमेशा खेल भावना से खेल खेल कर अपनी टीम को जिताने की भरसक प्रयास करते हैं, इसीलिए समाज में भी हम सबको एक दूसरे से मिलकर रहना चाहिए सभी धर्म जाति संप्रदाय आदि का सम्मान करना चाहिए कहकर आगामी 02 अक्टूबर को जिले के कुल 300 ग्रामों में विभिन्न खेल का आयोजन किया जाना है। जिसमें अपना बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली टीम को कवर्धा में मैच खिलाया जायेगा, उक्त सब टीम में जीत हासिल कर जो फाइनल मैच में जीत हासिल करेगा उस टीम को तथा उसके अलावा एक और टीम को जिसमें बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा उन दोनों टीम को जहां पर भी जिले में या प्रदेश में या प्रदेश से बाहर मैच खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा उसे कबीरधाम पुलिस के द्वारा उक्त मैच में सम्मिलित कराया जायेगा, जिसमें खिलाड़ी को किट आने-जाने रहने की पूर्ण व्यवस्था कबीरधाम पुलिस के द्वारा की जायेगी कहा गया।
महिलाओं तथा बालक बालिकाओं के अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा हेतु मोबाइल एप्लीकेशन अभिव्यक्ति लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से हम अपनी शिकायतों को बेझिझक होकर बिना थाना आये पुलिस तक भेज सकते हैं। जिस पर शीघ्र अति शीघ्र वैधानिक कार्यवाही पुलिस टीम के द्वारा की जाती है, जिसे उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करने कहकर उपयोग करने का तरीका विस्तार पूर्वक बताया गया।
पुलिस मितान व्हाट्सएप ग्रुप के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि कबीरधाम पुलिस के द्वारा व्हाट्सएप नंबर-94792 54954 के माध्यम से जिले वासियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, चोरी, लूट, महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराध आदि अपराधिक गतिविधियों से बचाव हेतु कुल 50,000/ लोगों को इस नंबर के माध्यम से जागरूकता मैसेज भेजा जा रहा है, ताकि सक्रिय असामाजिक तत्वों के द्वारा अपराध को अंजाम देने की कोशिश की जाये तो उसके विषय में जानकारी होने से जिले वासियों को जागरूक कर उक्त अपराध से बचाया जा सकेगा। जिसमें आप सभी जुड़ सकते हैं, तथा किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत व बेहतर सुझाव हो तो दे सकते हैं कहा गया।
ग्राम खेल समिति के सदस्यों के द्वारा पुलिस कप्तान का खेल के प्रति विशेष रूचि दिखाकर ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को गांव से शहर व शहर से प्रदेश तक खेल खिलौने की मनसा का अत्यंत सम्मान करते हुये अपना बेहतर प्रदर्शन कर कबीरधाम पुलिस एवं जिले का नाम रोशन करने की बात खिलाड़ियों के द्वारा कही गई।
जनदर्शन कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, थाना प्रभारी तरेगांव जंगल उप. निरीक्षक युवराज साहू, ग्राम सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण व डी.आर.जी. तथा थाने के जवानों की उपस्थिति में अधिक संख्या में ग्राम खेल समिति के सदस्य गण, ग्रामवासी महिला पुरुष स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बच्चे उपस्थित रहे, थाना सहसपुर लोहारा के ग्राम सिंधनगढ मे अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं एवं बालक बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप के विषय में जानकारी देकर मोबाइल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।
थाना सिटी कोतवाली के चौकी बाजार चारभाठा के ग्राम बम्हनी में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तथा महिलाओं को उनके अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
थाना भोरमदेव के राजानवागांव में अभिव्यक्ति कार्यक्रम एवं पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना कुंण्डा पुलिस टीम के द्वारा महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया तथा जनदर्शन के माध्यम से विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा ग्राम कामठी में अभिव्यक्ति ऐप के विषय में जानकारी देकर महिलाओं एवं बालक बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। थाना पांडातराई के ग्राम रूसे में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राम वासियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई। थाना पिपरिया के ग्राम मरका मे अभिव्यक्ति कार्यक्रम एवं ग्राम घोराबंद मे जनदर्शन कार्यक्रम एवं ग्राम कोडार में पुलिस मितान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौकी दशरंगपुर के ग्राम कुसमुंडा एवं ग्राम केसली में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौकी पोड़ी के ग्राम चिल्हाटी में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्रवासियों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करा सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान कर लगातार जिले के समस्त थाना एवं चौकी में जागरूकता अभियान चलाकर आम जनों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।