BREAKING

कुई में रामधुनी संकीर्तन को पुरस्कृत करने पहुँचे आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी।

Share:

पंडरिया(कुई);- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वनांचल कुई ग्राम पंचायत में राम जाने संकीर्तन समिति के द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र की नाम संकीर्तन रामधुनी का आयोजन किया गया था। जिसमें हर साल की तरह छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय महेश चंद्रवंशी ने ग्राम पहुंचकर रामधुनी संकेतन का अमृत पान किया, और साथ ही साथ प्रतिवर्ष अनुसार रामधुनी संकीर्तन पार्टी में भाग लेने वाले टोली में से प्रथम आने वाले को इनाम ₹5000 का पुरस्कार दिया। ग्राम आगमन पर ग्राम सरपंच साधुराम कोठारी एवं गणेश राज, राधेश्याम वाटिया एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा माननीय आयोग सदस्य का आत्मीयता स्वागत किया गया। तत्पश्चात आयोग सदस्य ने श्री गोपाल महाराज की पूजा अर्चना की तथा ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए की प्रभु श्री संकीर्तन का आयोजन हेतु साधुवाद किया। इस आयोजन के लिए आने वाले वर्षों में भी उनका सहयोग बना रहेगा। कार्यक्रम में आयोग सदस्य के साथ छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य माननीय दिनेश कोसरिया, गौतम शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर, शिव गुप्ता, साधुराम कोठारी (सरपंच),ललित धुर्वे (जोन प्रभारी), नानुकलाल गढेवाल, कृष्ण पुसाम (जनपद सदस्य), परशुराम माठले (सेक्टर प्रभारी), लखन धुर्वे, राधेश्याम वाटिया, गणेश राज (युवा कांग्रेस), सरजू साकत, रमेश मरकाम, गंगाराम टांडिया, कृष्णा कुम्भकार (उपसरपंच), मनीराम पुसाम, ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Popular News