घपले घोटाले पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित हो, जिला प्रशासन जिम्मेदार लोगों पर करें कार्रवाई। कवर्धा :- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार सेवा सहकारी समिति के माध्यम लगभग सभी किसानों के धान खरीदी केंद्र में की है, भुगतान व बोनस भी दे चुकी है, किन्तु पंडरिया विकासखंड के अन्तर्गत बाघामुडा समिति का धान उठाव होना बाकी है, जो जिला प्रशासन सहित पूरे सिस्टम पर गैरजिम्मेदराना रवैया पनाये जाने पर सवाल खड़े करता है। छ.ग. राज्य सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजनांदगांव के अन्तर्गत आने वाली जिला कबीरधाम के विकासखंड पंडरिया से सम्बन्धित धान खरीदी केंद्र बाघामुडा है, जहां पर किसानों से धान खरीदी किया गया, किन्तु धान का उठाव सहित लेबरों का भुगतान लंबित है। जो संवेदनहीनता को दर्शाता है। संलग्न सभी कर्मी इतने गैरजिम्मेदार है, कि बरसात के पूरे दिन समाप्त होने को है, और लगभग 300 से 350 क्विंटल धान सड़कर खराब हो गया है। समिति के बोर्ड पर जितने नाम अधिकारी कर्मचारियों का संपर्क के लिए लिखा गया है, सभी सही जानकारी देने के लिए अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। वहीं काम करने वाले मजदूर हरेंद्र चंद्राकर, मुकेश यादव, राजेंद्र चंद्राकर, रोशन यादव, दुर्गेश यादव, संजय यादव, राजेश यादव, संतोष भास्कर, कारण बंजारे, धर्मेश चंद्राकर, कन्हैया निर्मलकर, जोगी चंद्राकर, धनकुमार यादव, विनोद यादव, सुल्लू डाहिरे अन्य लोगों ने बताया कि समिति के अन्तर्गत ट्रक लोडिंग का काम किए हैं, जिसका भुगतान नही हुआ है। ऊपर से संस्था प्रबंधक विक्रेता अन्य जवाबदार अधिकारी कर्मचारियों से भुगतान के संबंध में कहते हैं, तो धमकी भरे लहजे में बोलते हैं, तुम लोगों को जिस किसी के पास जो भी शिकायत करना है, जहां जाना है जाओ भुगतान नही मिलेगा। मजदूर काम भी करें और उन्हें धमकी भी खानी पड़े व अपने खून पसीने की कमाई के लिए नेताओं अधिकारियों के पास दरदर भटकना पड़े ये तो संवेदनहीनता की हद को भी पार कर दिए हैं।
